मस्तिष्क की सूजन को कैसे ठीक करेंHealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 15:51

मस्तिष्क में सूजन का इलाज (Cerebral Edema Treatment)

मस्तिष्क में सूजन को कम करने के लिए तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है। अगर आप सही समय पर इलाज नहीं करवाते हैं, तो मरीज की जान भी जा सकती है। इन इलाज से मस्तिष्क में ऑक्सीजन और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने की कोशिश की जाती है।

दवाइयां

शुरुआती दौर में मरीजों को दवा देकर मस्तिष्क के सूजन को कम करने की कोशिश की जाती है। अगर मस्तिष्क में खून का थक्का जम गया है, तो ऐसी स्थिति में मरीज को खून पतला करने की दवाई दी जाती है। डॉक्टर द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश से दवाइयों का सेवन करना जरूरी रहता है। वरना आपकी समस्या बढ़ सकती है।

सर्जरी

मरीज की स्थिति अगर गंभीर होती है, तो ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर सर्जरी का सहारा लेते हैं। इसमें दिमाग के उस हिस्से को ठीक करने की कोशिश की जाती है, जिसमें सूजन की वजह से कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा मस्तिष्क में मौजूद तरल पदार्थ को बाहर निकाला जाता है।

ओस्मोथेरेपी

दवाई और सर्जरी के अलावा डॉक्टर थेरेपी का सहारा लेकर मस्तिष्क में ऑक्सीजन और ब्लड प्रवाह को बेहतर करने की कोशिश करते हैं। ओस्मोथेरेपी भी उन्हीं थेरेपी में से एक है। इस थेरेपी में मस्तिष्क के ब्लड प्रवाह को बेहतर करने की कोशिश की जाती है। साथ ही इससे शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकालने की कोशिश की जाती है।

हाइपोथर्मिया

इस थेरेपी में मरीज के शरीर का तापमान कम किया जाता है, जिससे मस्तिष्क के सूजन को कम किया जा सके।
मस्तिष्क में किसी भी तरह की समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि मस्तिष्क में छोटी से छोटी समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। अगर आपको ज्यादा थकान या फिर उल्टी जैसी समस्या महसूस हो तो उसे नजरअंदाज करने से बचें। किसी भी तरह की न्यूरोलॉजी समस्या होने पर किसी अच्छे न्यूरोलॉजिस्ट से इलाज कराएं। ताकि आगे होने वाली गंभीर परेशानियों से बचा जा सके।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info